2026 : शनि के प्रभाव में संयम, सेवा और आत्म-विकास का वर्ष

वृंदावन। वर्ष 2026 के लिए ग्रह गोचर के आधार पर तैयार ज्योतिषीय आकलन में शनि का प्रभाव प्रमुख बताया गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष कर्म, अनुशासन और धैर्य की भूमिका बढ़ेगी। तीन राशियों — मेष, कुंभ और मीन — पर शनि की साढ़ेसाती तथा सिंह और धनु पर शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा। इसे व्यक्तिगत जीवन, करियर और स्वास्थ्य के मामलों में सतर्कता और संयम का संकेत माना गया है।

वृन्दावन संत श्यामानंद जी महाराज कहते हैं कि 

संत श्यामानंद जी महाराज, वृन्दावन

मेष राशि के लिए वर्ष को कर्म और परिणाम से जुड़ा बताया गया है। करियर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और पदोन्नति के योग हैं। आय स्थिर रह सकती है, खर्च पर नियंत्रण की जरूरत होगी। स्वास्थ्य में थकान और नींद की कमी देखी जा सकती है।

वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष को स्थिरता और विकास से जोड़ा गया है। निवेश और व्यापार से लाभ के संकेत हैं। बचत में वृद्धि संभव है। विवाह के योग बताए गए हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है।

मिथुन राशि के लिए वर्ष परिवर्तन और अवसरों से जुड़ा माना गया है। नई नौकरी या स्थान परिवर्तन संभव है। आकस्मिक धन लाभ के योग बताए गए हैं। निजी संबंधों में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

संत श्यामानंद जी महाराज बताते हैं कि 

कर्क राशि के लिए यह वर्ष धैर्य और आंतरिक विकास से जुड़ा बताया गया है। करियर में मेहनत का फल देर से मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य में पेट और छाती से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

वृंदावन के संत श्यामानंद जी महाराज

सिंह राशि के लिए सम्मान और नेतृत्व से जुड़ा समय बताया गया है। उच्च पद या सरकारी लाभ के संकेत हैं। शनि की ढैया के कारण स्वास्थ्य और मानसिक दबाव पर सतर्कता जरूरी मानी गई है।

कन्या राशि के लिए योजना और अनुशासन से सफलता के संकेत हैं। शिक्षा, रिसर्च और आईटी से जुड़े क्षेत्रों में उन्नति संभव है। त्वचा और पाचन संबंधी समस्याओं पर ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

तुला राशि के लिए संतुलन साधने की आवश्यकता बताई गई है। साझेदारी में लाभ संभव है, लेकिन खर्च आय से अधिक रहने की संभावना है। मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक राशि के लिए परिवर्तन और आत्मबल से जुड़ा वर्ष बताया गया है। जोखिम लेने से लाभ संभव है। आकस्मिक धनागमन के संकेत हैं।

धनु राशि के लिए भाग्य और ज्ञान का वर्ष माना गया है। देश-विदेश यात्रा, नए संबंध और आर्थिक सुधार के योग बताए गए हैं। शनि की ढैया के कारण संयम और धैर्य की सलाह दी गई है।

मकर राशि के लिए वर्ष को परिश्रम के फल से जोड़ा गया है। पदोन्नति और स्थायित्व के संकेत हैं। दीर्घकालीन लाभ की संभावना है।

कुंभ राशि के लिए नवाचार और बदलाव का समय बताया गया है। तकनीकी और नए क्षेत्रों में अवसर मिल सकते हैं। शनि की अंतिम साढ़ेसाती को सकारात्मक परिवर्तन से जोड़ा गया है।

मीन राशि के लिए आध्यात्मिक और भावनात्मक विकास का समय बताया गया है। खर्च अधिक रह सकता है। मानसिक शांति और क्रोध नियंत्रण की सलाह दी गई है।

संत श्यामानंद जी महाराज ने बताया कि 2026 को चमत्कारिक परिवर्तन का नहीं बल्कि धीमी और स्थिर प्रगति का वर्ष माना जा रहा है। इसे आत्मसंयम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से जुड़े वर्ष के रूप में देखा जा रहा है।