अनुज गुप्ता, मथुरा
गणतंत्र दिवस पर गूंजी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की आवाज, एकजुटता और संघर्ष का संकल्प

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मथुरा की राधा वैली में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदुओं की एकजुटता और सनातन धर्म की रक्षा का आह्वान प्रमुख रूप से गूंजा। सम्मेलन में श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण केंद्र में रहा।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवकोट ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए न्यायालय से लेकर जमीनी स्तर तक संघर्ष लगातार जारी है। उन्होंने भारत पर हुए पूर्व आक्रमणों, हिंदुओं पर अत्याचार और मंदिरों के ध्वंस के इतिहास का स्मरण कराते हुए कहा कि शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के मूल गर्भगृह स्थल पर किया गया था। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वहां से मस्जिद हटाकर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर पुनः स्थापित किया जाएगा।
अध्यात्म गुरु महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज ने कहा कि 150 करोड़ की आबादी वाले देश में 100 करोड़ हिंदू रहते हैं, इसके बावजूद हिंदुओं को जागरण सम्मेलन करने की आवश्यकता पड़ रही है, यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने गीता प्रसंग का उल्लेख करते हुए हिंदुओं से अपने वीरतापूर्ण इतिहास को स्मरण कर जागृत होने का आह्वान किया।

विश्व हिंदू परिषद के संगठन प्रांत मंत्री राजेश ने कहा कि आज हिंदुओं को जातिवाद से ऊपर उठकर एकजुट होकर सनातन धर्म की रक्षा करनी होगी। उन्होंने हिंदू समाज को संगठित रहने का संदेश देते हुए विधर्मियों के खतरे के प्रति चेताया।
क्रांतिकारी संत सत्यमित्रानंद जी महाराज ने कहा कि अब समय आ गया है कि हिंदू एकजुट होकर सनातन धर्म और संस्कृति पर हो रहे हमलों का सशक्त जवाब दें। उन्होंने हिंदू राष्ट्र की वकालत करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए महेंद्र प्रताप सिंह एडवकोट दिन-रात संघर्ष कर रहे हैं। क्रांतिकारी संत सत्यमित्रानंद जी महाराज ने मतदान का महत्व हिंदुओं के लिए कितना आवश्यक बताया और कहा कि हिंदू राष्ट्र के लिए अपने घरों से निकले।
चिंतामणि कुंज के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद जी महाराज ने सनातन धर्म की वर्तमान परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को जागरूक किया और हालात न सुधरने पर भविष्य में आने वाले खतरों से आगाह किया।
धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि हिंदुओं को अपनी जनसंख्या और संगठन शक्ति बढ़ाने की आवश्यकता है, अन्यथा देश की स्थिति चिंताजनक हो सकती है। संघ की ललिता ने हिंदू सम्मेलन की आवश्यकता बताते हुए भगवान राम द्वारा समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर रामराज्य स्थापित करने का उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं संयोजक सुनील अग्रवाल ने किया। सम्मेलन में विधायक श्रीकांत शर्मा, डॉ. आरके गुप्ता, विहिप के नगर अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल, रणवीर चौधरी, एस.एन. भटनागर, राजेश पारीक, आशा अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, दीपक खंडेलवाल, छगन लाल, अनूप अग्रवाल, योगेंद्र भरंगर, संदीप यादव, पंडित गोपाल प्रसाद, केदार अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर राधावेली परिवार के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।








