बजट 2026-27: मध्यम वर्ग को बड़ी राहत, विकसित भारत के संकल्प को नई गति

श्याम चतुर्वेदी भाजपा मीडिया प्रभारी 

 

जनप्रतिनिधियों ने बताया जनहितैषी और दूरदर्शी बजट

मथुरा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने विकासोन्मुख, जनकल्याणकारी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया है। मथुरा में भाजपा जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में जिला कार्यलय पर बजट का लाइव प्रसारण देखा गया, जहां उत्साहपूर्ण वातावरण में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बजट का स्वागत किया।

पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विधान परिषद सदस्य मथुरा प्रभारी अशोक कटारिया पूर्व ऊर्जा मंत्री विधायक श्रीकांत शर्मा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह,विधायक राजेश चौधरी विधायक ठा.मेघ सिंह विधायक राजेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र पर विशेष फोकस किया गया है। कैपेक्स में रिकॉर्ड बढ़ोतरी से न केवल विकास कार्यों को गति मिलेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग को टैक्स में दी गई राहत से उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मथुरा जिला प्रभारी भाजपा, अशोक कटारिया ने बजट को विकसित भारत के चार स्तंभ—युवा, महिला, किसान और गरीब—को सशक्त करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि राजकोषीय घाटे को नियंत्रित रखते हुए विकास पर जोर देना सरकार की दूरदर्शी आर्थिक नीति को दर्शाता है।

 

नगर निगम मथुरा वृंदावन महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि शहरी विकास, डिजिटल कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रावधानों का सीधा लाभ नगर क्षेत्र के नागरिकों को मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि MSME और छोटे व्यापारियों के लिए किए गए प्रावधान स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे।

 

जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा जिला इकाई बजट की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए विशेष जनजागरण अभियान चलाएगी। वहीं उन्होंने कहा कुल मिलाकर, केंद्रीय बजट 2026-27 को विकास, विश्वास और सुशासन का संतुलित दस्तावेज बताया गया, जो विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करता है।

 

इस अवसर जिला महामंत्री अनिल चौधरी, सत्यपाल चौधरी, देवेंद्र शर्मा, एड. ज्ञानेंद्र सिंह,आकाश चौधरी,अजय परखम ,उपाध्यक्ष मनीष पाराशर, सुरेश तरकर,तरुण सैनी, एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।