सब्जी आढ़त में आग लगाकर लाखों रुपये से भरा बैग ले उड़े बाइक सवार चोर

कालीचरण बिंदल की रिपोर्ट 

पहले त्रिपाल में लगाई आग, फिर अफरा-तफरी का फायदा उठाकर वारदात; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र स्थित मंडी समिति में बाइक सवार चोरों ने सुनियोजित तरीके से एक सब्जी आढ़त को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी से भरा बैग पार कर दिया। वारदात 23 सितंबर की दोपहर हुई, जिसकी पूरी घटना आढ़त में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

पीड़ित व्यापारी के अनुसार, दो बाइक सवार बदमाश पहले आढ़त के त्रिपाल में आग लगाकर मौके

गांव की चौपाल पर श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को भरी हुंकार, गांव गांव पारित होंगे प्रस्ताव

से हट गए। आग लगने पर आढ़तिया और आसपास मौजूद लोग उसे बुझाने में जुट गए। इसी दौरान बदमाशों ने अफरा-तफरी का फायदा उठाते हुए आढ़त में रखा नकदी से भरा बैग उठाया और फरार हो गए।

आग बुझने के बाद जब व्यापारी वापस अपनी दुकान पर पहुंचे तो रुपयों से भरा बैग गायब मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मंडी में हड़कंप मच गया और अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए।

नवंबर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को लेकर बड़ा आंदोलन, मथुरा में जुटेंगे हजारों कोल-भील

सूचना मिलने पर थाना हाईवे पुलिस और मंडी चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध बाइक सवारों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य सुराग भी जुटा रही है।