भाजपा ने बलदेव विधानसभा में चुनावी तैयारियों को दी धार, बूथ जीतने का लिया संकल्प

पंडित श्याम चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी भाजपा

——————————————–

विधानसभा के सभी मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान पर जोर

बलदेव, 05 नवंबर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बलदेव विधानसभा में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष अनिल चौधरी ने की। इसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी हरि शंकर गौड़ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन की मजबूती ही जीत का आधार बनेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी सक्रियता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटना होगा। प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख, बूथ समिति और बूथ कार्यकारिणी को सक्रिय करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

कार्तिक मास: दुनिया भर में हर हिंदू घर जलेगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का संकल्प दीप

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। साथ ही विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम का तथ्यों के साथ जवाब दें।

बैठक में विस्तारक मनोज नागर ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी मंडल अध्यक्षों को बूथ स्तर पर प्रवास, नियमित बैठकें, सदस्यता अभियान और मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

शंकराचार्य ने समझे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के एक-एक प्रमाण

जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम और सरकार की उपलब्धियों को मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, जिससे जनता को सही जानकारी मिले और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े।

इस दौरान महामंत्री आकाश चौधरी, जगमोहन पाठक, पारस ठाकुर, जिला मंत्री सुरेश तरकर, भानु प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष लखेन्द्र सिंह (अकोला), मनीष ओझा (ओल), नरेन्द्र गोयल (बलदेव), वेदप्रकाश सोलंकी, मंडल महामंत्री भूरी सिंह कुशवाह सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट की अगुवाई में वृंदावन में निकाली गई श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प दीप ज्योति यात्रा

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव में बलदेव विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाने का संकल्प लिया।