डॉ. अनिल वाजपेयी, प्रधानाचार्य अमरनाथ डिग्री कॉलेज

मथुरा, अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री कृष्ण जन्म स्थान मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं ख्याति प्राप्त इतिहासकार, महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि छात्राओं को देश की गौरवशाली परंपरा को जानना आवश्यक है।

यह भारतीय इतिहास और भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना का दौर है।अब वक्त आ गया है जब हमें सही इतिहास पढ़ाया जाना चाहिए।

अब जेन जी को, हमारी युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के मूल्यों पर निरंतर हो रहे प्रहारों से बचकर रहना होगा।

कॉलेज के इतिहास विभाग की ओर से आयोजित वार्ता माला श्रृंखला “चलो अपनी विरासत की ओर, भारतीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण में युवा शक्ति ( जेन जी की भूमिका” में अपना

ऊर्जावान उद्बोधन देते हुए उन्होंने छात्राओं को आक्रमणकारियों द्वारा श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के बर्बर विध्वंस इतिहास से परिचित कराया और कहा कि यहां पर मंदिर की

पुनर्स्थापना इतिहास के सत्य की स्थापना है। धर्म की स्थापना है। मुख्य वक्ता महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट द्वारा रानी पद्मिनी की जौहर गाथा, राणा सांगा की वीरता ,बप्पा रावल की शौर्य गाथा सुन सभी छात्राएं जोश से भर उठीं

इस अवसर पर उन्होंने श्री कृष्ण जन्मभूमि पर बनने वाली अपनी आगामी फिल्म के बारे में भी छात्राओं को बताया। कार्यक्रम में

सूर्यवंशम, बाजीगर, हद कर दी आप ने,सोल्जर जैसी हिट फिल्मों के लेखक जो नई फिल्म में भी पटकथा लेखन करेंगे श्री आदेश के अर्जुन भी उपस्थित थे। उन्होंने छात्राओं को आगामी फिल्म के बारे में बताते हुए कहा
नवंबर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को लेकर बड़ा आंदोलन, मथुरा में जुटेंगे हजारों कोल-भील
कि यह वक्त है जबकि भारतीय इतिहास, संस्कृति और धर्म पर फिल्में बनानी चाहिए।आगामी फिल्म के डायरेक्टर श्री विजय पाल सिंह ने छात्राओं को बताया कि इस बड़ी फिल्म की शूटिंग मथुरा में होगी और फिल्म में मथुरा के ही कलाकारों

को प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम के आरंभ में कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनिल वाजपेयी द्वारा सभी सम्माननीय अतिथियों का उत्तरीय एवं भेंट, अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में फिल्म एवं सिने जगत से जुड़े श्री मोनू राजावत एवं श्री मनोज राठौर तथा श्री मनोज चौधरी जी भी उपस्थित थे।
प्राचार्य डॉ अनिल वाजपेयी ने कहा कि जेन जी को गलत दिशा में ले जाने का विदेशी षड्यंत्र हो रहा है।सभी छात्राओं को इससे सावधान रहना होगा।
विधर्मियों ने हमारे जिन धर्मस्थलों को नष्ट-भ्रष्ट किया, वे हमें वापस मिलने चाहिए: शंकराचार्य
संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ मांडवी राठौर ने किया।

डॉ मांडवी राठौर ने बताया कि छात्राओं को भारतीय इतिहास

की वीरता से परिचित कराने के लिए इसी माह के अंत में कॉलेज के इतिहास विभाग की ओर से छात्राओं का शैक्षणिक पयर्टन चित्तौड़गढ़, अजमेर एवं जयपुर जा रहा है।

हिंदू पक्षकार
श्री कृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मथुरा।








