संविधान गौरव दिवस पर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना का शुभारंभ महाराणा प्रताप पार्क में मूर्ति

राजेश सिंह पिंटू, पूर्व पार्षद एवं भाजपा वरिष्ठ नेता 

सौंदर्यीकरण और पार्क सुधार कार्यक्रम आयोजित, जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ

सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद राजेश सिंह पिंटू

मथुरा। संविधान गौरव दिवस के उपलक्ष्य में शासन द्वारा संपूर्ण प्रदेश में डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना का शुभारंभ किया गया। इसी योजना के अंतर्गत धौली प्याऊ स्थित मयूर विहार के स्वर्गीय गौरव महाराणा प्रताप पार्क में महाराणा प्रताप की मूर्ति के सौंदर्यीकरण और पार्क सुधार आदि का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा  बाबा साहब के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर एवं नारियल फोड़कर किया। वहीं, जिला सहकारी संघ के सभापति श्री सुल्तान सिंह तरकर ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्री ओंकारभंडार वासिष्ठ, पूर्व पार्षद श्री राजेश सिंह पिंटू, पूर्व पार्षद श्री विनोद

भारद्वाज, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री राजकरण चौधरी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री यशपाल राजपूत, श्री देवेंद्र प्रसाद दुबे, श्री रमेश फौजी, श्री सोताराम शर्मा और पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्री भोला चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संत रमेश बाबा का भी सपना था श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति : महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट 

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विनोद मास्टर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री यशपाल सिंह द्वारा दिया गया।