मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े मामलों में मंगलवार (13 अक्टूबर) को प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकल पीठ के समक्ष होने वाली सुनवाई में लंबित आवेदनों पर विचार किया जा सकता है। पिछली सुनवाई 18 सितंबर को हुई थी।

यह जानकारी देते हुए हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि मंगलवार को होने वाली सुनवाई में प्रकरण से जुड़े अन्य लंबित आवेदनों पर अदालत का रुख महत्वपूर्ण रहेगा। मामले में विभिन्न वादों की सुनवाई के साथ पक्षकारों की ओर से प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों पर भी न्यायालय में सुनवाई होगी।








