संविधान गौरव दिवस पर भाजपा की जिला बैठक संपन्न, संविधान रक्षा का लिया संकल्प

जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा की जिला बैठक संपन्न, संविधान रक्षा का लिया संकल्प

डॉ. भीमराव आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर प्रस्तावना का किया वाचन, संविधान गौरव अभियान बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी जिला मथुरा द्वारा संविधान गौरव दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पूरन प्रकाश उपस्थित रहे।

बैठक का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर किया गया।

जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, समानता और लोकतंत्र की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को संविधान के आदर्शों को समझकर एक सशक्त, समरस और विकसित भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

संविधान गौरव दिवस पर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना का शुभारंभ महाराणा प्रताप पार्क में मूर्ति

मुख्य अतिथि विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने वंचितों, शोषितों और महिलाओं को अधिकार दिलाने के उद्देश्य से संविधान की रचना की। आज भाजपा सरकार संविधान की भावना के अनुरूप ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान गौरव अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस्कॉन ने सनातन को बनाया विश्वव्यापी आंदोलन

बैठक में जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी और आकाश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जगमोहन पाठक, अनिल चौधरी,

मनीषा पाराशर, वीरचंद्र गुर्जर, मुकेश वार्ष्णेय और मुदिता शर्मा, जिला मंत्री अजय जाटव, रणवीर सिंह, भानु प्रताप, ओमप्रकाश सैनी और सुरेश तरकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।