श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए पहले से ही तैयार है ठोस धरातल, आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के बाहर से भी दी जाएगी धार 

→पांच साल में करोड़ों हिंदुओं तक पहुंचाया मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाए जाने का मुद्दा

 

→अब अप्रवासी भारतीय इंटरनेट प्लेटफार्म के जरिए घर-घर पहुंचाएंगे आंदोलन

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भगृह स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराकर वहां पुनः भव्य मंदिर निर्माण कराने के लिए आंदोलन का ठोस धरातल पहले ही तैयार किया जा चुका है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण के हिंदू पक्षकार एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट पिछले करीब पांच वर्षों से इस मुद्दे को देश के करोड़ों हिंदुओं तक पहुंचाने में जुटे हैं। अब इस आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने की तैयारी है।

→संत रमेश बाबा का भी सपना था श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति : महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट 

अप्रवासी भारतीय इंटरनेट प्लेटफार्म और सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले हिंदुओं को इस आंदोलन से जोड़ेंगे। वहीं, भाजपा की ओर से भी इस मुद्दे को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 के एजेंडे में शामिल करने के संकेत दिए जा चुके हैं।

→कोल-भील-निषाद समाज को जोड़ने गांव-गांव पहुंचेगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान

महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने पिछले पांच वर्षों में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के मुद्दे को केवल हिंदू समाज तक सीमित नहीं रखा, बल्कि सिख, जैन और बौद्ध समाज के बीच भी पहुंचाया है। बड़ी संख्या में कोल-भील समाज को आंदोलन से जोड़कर उन्होंने इसे व्यापक सामाजिक और धार्मिक स्वरूप देने का प्रयास किया है। न्यास के इन अभियानों से हिंदू समाज को एकजुट करने की दिशा में भी काम हुआ है।


इतिहास में मोहम्मद गजनवी, सिकंदर लोदी और फिरोजशाह तुगलक के मथुरा पर आक्रमण का उल्लेख मिलता है। हिंदू पक्ष का आरोप है कि औरंगजेब ने वर्ष 1670 में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मंदिर को ध्वस्त कर मूल गर्भगृह स्थल पर मस्जिद का निर्माण कराया था। करीब ढाई एकड़ भूमि में बने इस निर्माण को हटाकर मूल स्थल पर पुनः मंदिर निर्माण की मांग को लेकर महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट  सबसे पहले न्यायालय पहुंचे।

मथुरा में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच विवाद की असली वजह भी जाने।

उन्होंने न्यायालय में मंदिर ध्वस्तीकरण और मस्जिद निर्माण से संबंधित ऐतिहासिक दस्तावेज एवं साक्ष्य प्रस्तुत किए। इन्हीं आधारों पर न्यायालय ने वाद को सुनवाई योग्य माना। यह मामला वर्तमान में इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के हिंदू पक्षकार एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट

महेंद्र प्रताप सिंह ने इस मुद्दे को लेकर देश के प्रमुख साधु-संतों और धर्माचार्यों से संपर्क किया। कथा-भागवत के मंचों से भी उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का विषय उठाया। उनका कहना है कि मूल गर्भगृह स्थल पर पुनः मंदिर निर्माण के संकल्प को कोई ताकत रोक नहीं सकती। उनका दावा है कि मुस्लिम पक्ष के पास मस्जिद के पक्ष में ठोस ऐतिहासिक साक्ष्य नहीं हैं।

महेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में न्यास की ओर से मूल गर्भगृह स्थल पर मंदिर निर्माण के समर्थन में करीब छह से सात करोड़ लोगों के हस्ताक्षर कराए जा चुके हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में हिंदू चेतना यात्रा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति संकल्प दीप ज्योति यात्रा जैसे अभियान भी लगातार चलाए जा रहे हैं। अयोध्या और चित्रकूट सहित विभिन्न क्षेत्रों के कोल-भील समाज को भी इस अभियान से जोड़ा गया है।

अब आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की तैयारी है। महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि अप्रवासी भारतीयों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, नार्वे, स्वीडन और ऑस्ट्रिया सहित विभिन्न देशों में रहने वाले भारतीय अपने-अपने क्षेत्रों में हिंदू समाज को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही देश में नई पीढ़ी और जेन-जी को भी आंदोलन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इंटरनेट प्लेटफार्म और सोशल मीडिया के माध्यम से इस अभियान को हिंदुओं के घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई है।

छिड़ गई जंग ⇓ https://www.facebook.com/61574677433984/posts/122173877372822581/?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v