मांट रिपोर्टर गोपाल अग्रवाल।
मांट। कलयुग के देवता बाबा श्री खाटू श्याम का जन्मोत्सव 20 नवंबर को मांट मूला स्थित नरसिंह बगीची के खाटू श्याम मंदिर में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा का 41 किलोग्राम का विशाल केक काटा जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती पूनम सिंह, पत्नी श्री वीरेंद्र वर्मा उर्फ छोटू (फाटक वाले), अमेरिका वाले हैं। उनके द्वारा इस भव्य आयोजन की तैयारियां कराई जा रही हैं। श्रीमती पूनम सिंह पत्नी वीरेंद्र वर्मा के द्वारा ही मंदिर का निर्माण कराया गया है और हर माह मंदिर का खर्चा भी दे रहे हैं।
→संत रमेश बाबा का भी सपना था श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति : महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट
खाटू श्याम मंदिर के सेवक राहुल सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 नवंबर को सुबह साढ़े पांच बजे बाबा का विधि-विधान से स्नान कराया जाएगा। इसके बाद दिनभर धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मंगल आरती, फूल बंगला, भोग आरती, भव्य श्रृंगार, छप्पन भोग और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। वहीं, रात्रि साढ़े आठ बजे भव्य आतिशबाजी की जाएगी।
→कोल-भील-निषाद समाज को जोड़ने गांव-गांव पहुंचेगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान
उन्होंने बताया कि नरसिंह बगीची परिसर में नरसिंह भगवान का प्राचीन मुख्य मंदिर, राम-लक्ष्मण-सीता मंदिर, श्री राधा-कृष्ण मंदिर, शेरावाली माता मंदिर, महादेव मंदिर, हनुमान मंदिर एवं भैरवनाथ मंदिर सहित कई धार्मिक मंदिर स्थापित हैं।
कोल-भील-निषाद समाज को जोड़ने गांव-गांव पहुंचेगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति अभियान
मंदिर सेवक राहुल सिंह राजपूत ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी भक्त बाबा के जन्मोत्सव में शामिल होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।








