ब्रज से ही कमिश्नर नागेन्द्र ने की करियर की शुरुआत 

दिलीप यादव वरिष्ठ पत्रकार

-अधिकतर शासकीय सेवा ब्रज के इर्द-गिर्द ही की

-विश्व आकर्षण के केन्द्र ब्रज से रहा है गहरा नाता

आगरा मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह

मथुरा। राधा-कृष्णन की भूमि ब्रज से आगरा मण्डल के नव नियुक्त कमिश्नर नागेन्द्र प्रताप का गहरा नाता है। प्रशासनिक सेवा में उनके करियर की शुरुआत भी ब्रज से हुई। वह यहां मथुरा में एसडीएम सदर, छाता, वीसी एमवीडीए मथुरा, सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद, आगरा में उच्च पदस्थ रहे।

श्री कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए क्या बोल गए महेंद्र प्रताप सिंह एडवकोट और भगवताचार्य डॉक्टर अनिरुद्धाचार्य जी महाराज?

अपने पूरे प्रशासनिक सेवा समय में वह एक- दो बार ब्रज की परिधि से बाहर निकले। ब्रज समूचे विश्व के आकर्षण का केन्द्र है लेकिन कुछ अधिकारियों ने यहां बढ़ते तीर्थाटन के अनुसार यात्री सुविधाओं के विकास को खास तवज्जो दी। अधूरे काम को परिणति तक पहुंचाने को शासन ने भी उनकी मंशा के अनुरूप उन्हें नियुक्ति दी। ऐसा ही एक नाम सहायक पर्यटन अधिकारी के रूप में शासकीय सेवा में आए डीके शर्मा का है। वह वर्तमान में झांसी में तैनात बताए जाते हैं लेकिन वह भी ब्रज की गहरी समझ रखने वाले अफसर रहे हैं। ब्रज में बढ़ते तीर्थाटन के अनुरूप योजनाओं को गतिशील करने का काम ब्रज से प्रेम करने वाले अफसर करते रहे।

ब्रज में बढ़ते तीर्थाटन को व्यवस्थित रखने के लिए द्रुत गति से काम करने की जरूरत है। ऐसे में नागेन्द्र प्रताप की आगरा मण्डलायुक्त के रूप में तैनाती सुखद मानी जा रही है। मथुरा -आगरा के व्यापारी, कारोबारी, कलाकार, समाजसेवी आदि उनके ब्रज से प्रेम भाव को ब्रज विकास के लिए शुभ संकेत माना रहे हैं। ब्रज में यात्री सुविधाओं को विकसित करने की भी बेहद जरूरत है। सूत्रों की मानें तो एक- दो ब्रज से विशेष प्रेम करने वाले अफसर ब्रज तीर्थ विकास परिषद आदि के माध्यम से वापसी की फिराक में हैं। यह भूमि ही ऐसी है जिसमें मन रम जाए तो छोड़ने का मन ही नहीं होता।

 

मनोज चौधरी