हर ब्रजवासी गोपालक बने

दिलीप यादव, वरिष्ठ पत्रकार। मथुरा।

-यमुना,गाय और कुण्डों को बचाने को प्लास्टिक त्यागें

-संत जयकृष्ण दास महाराज ने गोपूजन कर दिया संदेश

मथुरा। हर ब्रजवासी को गोपालक बनना होगा। घरों में जगह नहीं तो 20 लोग मिलकर किसी गोशाला को 100 रुपए महीने का सहयोग कर गोपालक बन सकते हैं। कुण्ड, सरोवर और यमुना को बचाने के लिए शादी समारोहों में प्लास्टिक की जगह पत्ते के दोना-पत्तल का प्रयोग करें।

यह विचार संत जयकृष्ण दास महाराज ने गोपाष्टमी के अवसर पर गोपूजन को आए भक्तों को दिया। श्री राधा मोहन गौशाला चौमुहां पर उन्होंने कहा कि 

गोपाष्टमी साल भर होनी चाहिए। गाय, यमुना भगवान कृष्ण को प्रिय थीं लेकिन दोनों की स्थिति चिंताजनक है। गाय भगवान को प्रिय थीं। गाय खुश रहेगी तभी भगवान खुश होंगे। गोपालन में ही ब्रज की मिट्टी, पानी एवं खाद्य की शुद्धि का मर्म छिपा है। भगवान कृष्ण हजारों वर्ष पूर्व ही यह संदेश दे गये। 

गो पूजन कर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष मीना यादव ने गोपालक कार्ड लिए। उन्होंने कहा कि महासभा समूचे प्रदेश में गोपालक बनाने के अभियान को आगे बढाएगी। जिलाध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि समाज के हर आस्थावान को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के काम में मातृशक्ति को आगे आना होगा।

समाजसेवी प्रहलाद यादव ने कहा गोपालन से ही समाज निरोगी और पुष्ट होगा। 

कार्यक्रम में यादव महासभा से विशिष्टा, नीतू, अंजू यादव चौमुहां से संजना, राधा,रमा, पुष्पा, राजेन्द्री,नीरज, श्रीमती, रजनी, सियाराम, धर्मवीर, कर्मयोगी, श्याम, निरोती भगत, वीरेंद्र, नरेंद्र आदि मौजूद थे। सभी ने गोपालन का संकल्प कार्ड लिया।