भगौसा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाई गांधी और शास्त्री जयंती

 

 

भाषण, कविता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया सम्मानित

भगौसा। उच्च प्राथमिक विद्यालय भगौसा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बलराम शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर बलराम शर्मा एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक बाबू लाल मिश्रा द्वारा माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम में कक्षा छह की छात्रा काव्या चौधरी ने अंग्रेजी में भाषण के माध्यम से महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद खुशी शर्मा ने गांधी जी एवं शास्त्री जी पर कविता प्रस्तुत की। कक्षा सात की छात्रा लक्ष्मी ने भी गांधी जी पर कविता का गायन किया।

बाबा का आशीर्वाद आपके साथ, बनेगा मूल गर्भ गृह स्थल पर भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर 

प्रभारी प्रधानाध्यापक बाबू लाल मिश्रा ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और देश के प्रति योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अध्यक्ष बलराम शर्मा ने भी दोनों महापुरुषों के जीवन और आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए।

गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय में गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन, कृतित्व तथा देश के लिए चलाए गए आंदोलनों पर आधारित 15 प्रश्नों की बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें गांधी जी से संबंधित 10 और शास्त्री जी से संबंधित पांच प्रश्न शामिल किए गए। 15 मिनट की प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

छाता में बदल रहे मुद्दे, सियासत की धुरी वही: टाउनशिप और चीनी मिल से 2027 से पहले बढ़ी हलचल

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा आठ के विवेक और कक्षा छह की काव्या चौधरी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कक्षा आठ की खुशी शर्मा, बुलबुल और मनीष ने हासिल किया। वहीं तृतीय स्थान कक्षा छह की तन्नू तथा कक्षा सात की प्राची और नक्श ने प्राप्त किया।

मथुरा में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच विवाद की असली वजह भी जाने।

विजेता छात्र-छात्राओं को बलराम शर्मा एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक बाबू लाल मिश्रा ने संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक बाबू लाल मिश्रा ने किया।