नार्थ इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में मीनेश का शानदार प्रदर्शन, नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित

मनोज चौधरी, मथुरा। 

सौंख के समीपवर्ती गाँव तालफरा की बहु व एयर राइफल शूटर मीनेश जुरेल ने देहरादून की त्रिशूल शूटिंग रेंज में 27 अक्तूबर से 01 नवम्बर तक आयोजित हो रही 44 वीं नार्थ इंडिया 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। जुरेल को नेशनल चैंपियनशिप के लिए 380 अंक हासिल करने थे, 

लेकिन पिछले मैच से सबक लेते हुये उन्होंने 382 अंक हासिल कर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया ।जुरेल ने बताया की वह प्रतियोगिता में लेन नंबर 31 में शानदार प्रदर्शन करना था लेकिन अंतिम मैच होने से थोड़ी नर्वस जरूर थी लेकिन मन को स्थिर रख के प्रदर्शन किया इस कारण वो क्वालिफाई करने में कामयाब रही उन्होंने कहा की उनका सपना नेशनल

चैंपियनशिप में पदक जीतना है और वो इस पदक से सिर्फ एक कदम दूर है और वो इसके लिए भरपूर मेहनत करेंगी जिससे गाँव व समाज का नाम रोशन कर सकें, जुरेल ने अपनी सफलता का श्रेय कोच जन्मेश गडानी, दारा सिंह, पति व मेंटोर गोविंद सिंह व परिवार को दिया है

जिन्होंने हर मुश्किल समय में उनका साथ व सहयोग किया है। इस मोके पर जुरेल को बधाई देने वालों की भीड़ लग गयी जिनमे ओंकार सिंह अरविन्द जुरेल रविकुमार दीपेंद्र चाहर योगिता सिधवानी स्वाति स्वयम चन्दरसेन कुंतल विजय गौर दीपिका गौर व आदि लोग उपस्थित रहे।