योग सप्ताह का आगाज़: डीआईईटी मथुरा में गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश

हरेश कुमार, प्रवक्ता डायट

—————–

मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) मथुरा में सोमवार से योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। 15 जून से 21 जून तक चलने वाले इस विशेष आयोजन की शुरुआत संस्थान के खेल मैदान में सामूहिक योगाभ्यास एवं विभिन्न आसनों के साथ हुई।

श्री कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने की वृंदावन के प्रख्यात भागवताचार्य श्री इन्द्रेश जी महाराज ने ली शपथ, जाने क्या है मामला।

 

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों तथा संस्थान के प्राचार्य सत्यदेव के मार्गदर्शन में आयोजित योग सप्ताह का उद्देश्य प्रशिक्षुओं और कार्मिकों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना है, ताकि योग उनकी दिनचर्या और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बन सके।

योग सप्ताह के दौरान प्रतिदिन विशेष योग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें खड़े होकर किए जाने वाले विभिन्न आसन एवं योग क्रियाओं का अभ्यास कराया जाएगा। इसके साथ ही आशु भाषण, नाटक, पोस्टर निर्माण, रंगोली और स्लोगन लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से योग के महत्व को रेखांकित किया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रभारी हरेश कुमार सिंह के संयोजन में आयोजित योगाभ्यास में डीएलएड बैच 2024 एवं 2025 के कुल 151 प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रवक्ता शिखा शर्मा, रचना बाला, दिगम्बर सिंह, नरेंद्र सिंह, डॉ. गौरव गुंजन एवं हिमांशु रावत भी उपस्थित रहे और योगाभ्यास में सहभागिता की।

योग सप्ताह के शुभारंभ के साथ संस्थान परिसर में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।