मथुरा। रमन लाल शोरावाला स्कूल में 1 अगस्त 2026 को आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में केडीएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता की बैकस्ट्रोक स्पर्धा में केडीएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र निखिल ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं फ्रीस्टाइल स्पर्धा में विद्यालय के छात्र निखिल कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
छात्रों की इस उपलब्धि पर केडीएस एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, प्रधानाचार्य रत्नेश मिश्रा तथा पीटीआई धर्मेंद्र यादव ने दोनों विजेता छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनती हैं।








