ब्रज भूमि के पूर्व-पश्चिम छोर पर, न मचेगा बिजली जाने का शोर

मथुरा में दो बिजलीघरों को मिली हरीझंडी,हजारों ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सप्लाई
मथुरा। नंदगांव और झरौठा में नये 33केवी बिजलीघर को हरीझंडी मिल गई है। जल्द सुधार कार्य शुरू होने की संभावना है।

चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग

कार्य में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बलदेव के झरौठा क्षेत्र में मुख्यालय ने नये 33केवी बिजलीघर को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यहां पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगेंगे।

एसई देहात विजय मोहन खेड़ा

बलदेव बिजलीघर को इससे लाभ मिलेगा। इसी प्रकार बरसाना के नंदगांव में 33केवी बिजलीघर को हरीझंडी मुख्यालय ने दे दी है।

यहां भी पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगेंगे। बरसाना बिजलीघर का लोड कम होगा और सप्लाई में और सुधार होगा। नये बिजलीघर बनने से हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर सप्लाई मिलने की संभावना है। धार्मिक क्षेत्र होने के कारण यहां हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन प्रतिदिन होता है। दक्षिणांचल मुख्यालय द्वारा जल्द दोनों स्थानों पर सिविल कार्य शुरू कराया जाएगा। बिजलीघर निर्माण में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। अधीक्षण अभियंता देहात विजय मोहन खेड़ा के अनुसार बरसाना के नंदगांव और बलदेव के झरौठा में नये 33केवी बिजलीघर को स्वीकृति मिल गई है। इससे दोनों क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। बिजलीघर पर लोड कम हो जाएगा। मथुरा जोन के चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग के अनुसार शहर एवं देहात में लगातार सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। बिजली आपूर्ति में और सुधार हुआ है। ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त हो रही है।