शेरगढ़ में विकराल रूप दिखा रही यमुना, घरों में घुसने लगा पानी

खेमचंद्र अग्रवाल, शेरगढ़

_____________________

डीएम मथुरा ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, बाढ़ क्षेत्र में बने शेल्टर होम आदि का किया निरीक्षण,अधिकारियों को सख्त निर्देश।।

हथिनी कुंड से छोड़ा का गया 3 लाख 29 हजार क्यूसेक पानी जो अब बहुत तेजी से एंट्री कर रहा और जिस को लेकर पुलिस व प्रशासनिक

अधिकारी बहुत सख्त दिखाई दे रहे है सम्बन्धित अधिकारीयों को

जिलाधिकारी मथुरा ने सख्त निर्देश दिए है आज जिलाधिकारी मथुरा के साथ एडीएम मथुरा,वैभव गुप्ता

उपजिलाधिकारी छाता,भूषण वर्मा क्षेत्राधिकारी छाता,डॉक्टर देवेन्द्र व प्रदीप कुमार थानाध्यक्ष शेरगढ़ , प्रवीण कुमार सब इंस्पेक्टर,ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांव नन्दी नगला शेरगढ़ यमुना पुल आदि का दौरा किया जिस में बाढ़ क्षेत्र में बनाए गए बाढ़ राहत कैम्प आदि का निरीक्षण किया जिलाधिकारी मथुरा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है उनको ग्रामीणों की सेवा में तत्पर रहने के निर्देश दिए शेरगढ़ नौहझील रोड का यमुना पर पुल पर निरीक्षण किया चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए।