मथुरा 2 सितंबर 2025 : अत्यधिक वर्षा और बाढ़ के मद्देनजर कक्षा एक से 12 वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मंगलवार रात डीएम के निर्देश पर बीएसए ने तीन और चार सितम्बर के अवकाश के आदेश जारी किए हैं। इधर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि

जनपद में बाढ़ प्रभावित परिवारों हेतु 25 शेल्टर होम बनाए गए है। आज दिनांक 2 सितंबर 2025 को जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 913 लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया है,
जिसमें तहसील मथुरा के 800, छाता के 50, मांट के 38 तथा महावन के 25 लोग शामिल है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 375 पशुओं को शिफ्ट किया गया है, जिसमें तहसील मथुरा के 337, छाता के 14 तथा मांट के 24 पशु शामिल है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने अवगत कराया है कि जनपद में लगभग 1100 लोगों को भोजन खिलाया गया है। जनपद में 1050 राशन किटों का वितरण किया गया है, जिसमें तहसील मथुरा में 250, छाता में 250, मांट में 150 तथा महावन में 400 राशन किटों का वितरण किया गया है।








