खेमचंद सिंह , शेरगढ़
————————-
शेरगढ़ यमुना जी के बढ़ते जलस्तर से जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक
अधिकारीयों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने स्टीमर से किया सुरक्षित स्थान पर रेस्क्यू।।
यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर से अब ग्रामीणों के साथ साथ अधिकारियों को भी मुसीबत बनता जा रहा है कल

ताजेवाला बांध से छोड़े गए 3 लाख 28 हजार क्यूसेक पानी से अब ग्रामीणों के साथ साथ हलचल मच गई सम्बन्धित अधिकारी लगातार
ग्रामीणों को स्टीमर की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है आज बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में पहुंचे उपजिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता तहसीलदार सचिन पवार, स्वास्थ विभाग से डॉक्टर देवेन्द्र ,पशु विभाग से डॉक्टर मुकेश व जयपाल सिंह, जनप्रतिनिधि लक्ष्मण पायला जिला पंचायत ,व ग्राम प्रधान गोविंद सिंह पायला ने आज ग्रामीणों को काफी समझा कर

रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम कर रहे है प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों के लिए एक कैंप बनाया गया है जिस में सभी सुविधाएं ग्रामीणों को प्राप्त की जाएगी लेकिन प्रशाशन व ग्रामीणों को सबसे बड़ी समस्या पशुओं को रेस्क्यू करने की खड़ी हो रही आखिर पशुओं को तेज बहाव में रेस्क्यू कैसे किया जाए और डॉक्टर देवेन्द्र व उनकी टीम के द्वारा लगातार दवाई पहुंचाई जा रही है आज इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता ने समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान करने का आश्वाशन दिया ग्रामीणों के लगातार रेस्क्यू करने से ग्रामीण काफी मायूस नजर आए जिला पंचायत लक्ष्मण पायला व प्रतिनिधि सचिन पायला ने सभी ग्रामीणों को हर मदद के लिए आश्वाशन दिया। एवं थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने भी अपनी टीम को वहां उपस्थित रखा लेकिन कुछ देखा गया कि कुछ लोग सामान लेकर बाबूगढ़ के लिए जा रहे थे जाने थाना अध्यक्ष ने काफी समझाया लेकिन लोग नहीं माने देखा जाए तो आज प्रशासन ग्राम प्रधान जन प्रतिनिधि के सहयोग से करीब दो दर्जन से अधिक लोग महिलाएं बच्चे वहां से अपने-अपने रिश्तेदारियों के लिए रवाना हो चुके हैं और अन्य लोगों को समझाया गया है उन्होंने आश्रम के आश्वासन दिया सभी को सुरक्षा स्थान पर पहुंचा देंगे ।








