जिला मुख्यालय पर जिला भाजपा की पदाधिकारी के साथ आगामी कार्य योजना को लेकर बैठक संपन्न
मथुरा पुष्पांजली स्तिथ जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्य योजना बैठक संपन्न हुई।
जिला अध्यक्ष निर्भय पाण्डे की अध्यक्षता में आज जिले के
पदाधिकारियों और मंडल प्रभारियों के साथ आगामी कार्ययोजना को लेकर बैठक की। जिसका संचालन जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी ने किया।
बैठक में आगामी 2027 के चुनावों को देखते हुए पार्टी की गतिविधियों को मजबूत बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंडल प्रभारी अपने मंडल में जाकर एक रजिस्टर बनाएंगे जिसमें मंडल के सभी ग्रुपों की जानकारी,शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों की जानकारी,मंडल अधिकारी और पदाधिकारियों की जानकारी,प्रभावशाली लोगों की जानकारी,सोशल मीडिया और पत्रकारों की जानकारी, मण्डल में कितने शहिद परिवार है उनका ब्योरा,
और मण्डल में नियुक्ति कोषाध्यक्ष के कोष के बारे में चिंता हेतु आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे ने बताया कि सभी मण्डल प्रभारियों को अपने अपने मण्डल में जाकर एक रजिस्टर बनाएंगे जिसमें एक पेज में गांव के नाम, शक्ति केंद्र में बूथों की संख्या, गांव में रह रहे अन्य दल के लोगों के नाम आदि लिख कर उस मण्डल में रह रहे उच्च पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, जिला पंचायत, ग्राम प्रधान, बीडीसी, आदि लोगों का ब्यौरा अंकित किया जाए। और उस मण्डल में शहीद परिवार का भी ब्यौरा अंकित किया जाना अनिवार्य है।
जिससे पार्टी की गतिविधियों को मजबूत बनाने और संगठन को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने सभी मंडल प्रभारियों से अनुरोध किया कि वे अपने मंडल में इस कार्य को प्राथमिकता दें और पार्टी की गतिविधियों को मजबूत बनाने में योगदान करें।
बैठक में जिला महामंत्री अनिल चौधरी सतपाल चौधरी जिला महामंत्री आरपी सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी,भगत सिंह जादौन,आकाश चौधरी , अमन ठाकुर
ठाकुर ज्ञानेंद्र,मनीषा पराशर, देवेंद्र शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।








