मथुरा में उठी कुत्ते पकड़ने की मांग, निगम के संभव कार्यक्रम में नगर आयुक्त को दिए गए प्रार्थना पत्र

वंदना शर्मा मथुरा, 19 अगस्त।

______________________

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री की पहल पर शुरू किए गए “संभव” कार्यक्रम के तहत आज मथुरा-वृंदावन नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान अपर आयुक्त सौरभ सिंह, अपर नगर आयुक्त सी पी पाठक और अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने जनसुनवाई की और शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना।

जनसुनवाई के दौरान सिटी जोन में 2 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक सफाई से संबंधित और एक स्ट्रीट लाइट से संबंधित थी। भूतेश्वर जोन में 7 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 अतिक्रमण से संबंधित, 2 कुत्तों को पकड़ने के संबंध में और एक पैमाइश कराए जाने के संबंध में थीं। वृंदावन जोन में 7 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 निर्माण से संबंधित, 2 स्वास्थ्य विभाग से संबंधित, एक जलकल पानी की समस्या संबंधित और 2 अतिक्रमण से संबंधित थीं।

अपर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर कराया जाए। इस दौरान नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।