कांग्रेस पर जमकर बरसे भाजपाई
मथुरा* । जिला इकाई भाजपा ने 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। और मोन जुलूस निकाला गया।
गुरुबार को जिला भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे के नेतृत्व में मांट ब्लॉक सभागार में विभाजन विभीषिका काला अध्याय के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि श्री कोरी ने संगोष्ठी में कहा कि 14 अगस्त इतिहास में महज एक तारीख नहीं, बल्कि एक त्रासदी है। उन्होंने कहा कि इसी दिन मजहबी कट्टरता और नफरत की नीतियों के कारण भारत का विभाजन हुआ। इसका परिणाम दंगों और निर्दोष लोगों की हत्याओं के रूप में सामने आया।
विभाजन के दौरान विस्थापित हुए लोगों और बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा हमारी स्मृति और सीख दोनों है। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि यह पीड़ा आने वाली पीढ़ियों को न झेलनी पड़े। प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन की त्रासदी को याद किया गया। इस दौरान उन सभी अनाम पीड़ितों को भी श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने विभाजन की विभीषिका झेली थी।
जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने बताया कि यह दिवस उन पीड़ितों के साहस को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है जो मानवीयता की शक्ति को दर्शाता है विभाजन से प्रभावित बहुत से लोगों ने अपने जीवन को फिर से संभाला विभाजन मानव इतिहास में सबसे बड़े विस्थापनों में से एक है जिससे लगभग 20 मिलियन लोग प्रभावित हुए लाखों परिवारों को अपने पैतृक गांव, कस्बा, शहरों को छोड़ना पड़ा और शरणार्थी के रूप में एक नया जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ा।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि आज 14 अगस्त 1947 की विभाजन विभीषिका को याद करते हुए पूरा देश शोकाकुल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में इस दिन को स्मृति दिवस घोषित कर इतिहास को जीवंत किया।
संगोष्ठी के पश्चात् मोन जुलूस भी निकाला गया।
इस संगोष्ठी में जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी,अनिल चौधरी, संयोजक ज्ञानेन्द्र सिंह एडवोकेट, श्री वीरेन्द्र शर्मा जी, अमन ठाकुर, वीरपाल भारंगर, आर पी सिंह, संजय, मण्डल अध्यक्ष राजेश चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मुदिता शर्मा , आदि अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।








