पेंशन के लिए सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक

मथुरा। अटेवा/NMOPS के राष्ट्रीय आवाहन पर पूरे देश में जिला मुख्यालयों पर NPS/UPS के खिलाफ रोष दिवस मनाया गया। मथुरा में यह कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष कप्तान सिंह के नेतृत्व में हर विभाग के शिक्षक,कर्मचारी, अधिकारी ने रोष मार्च में सेठ बी एन पोद्दार से डी एम कार्यालय तक बाइक रैली निकाल कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम मा० प्रधानमंत्री एवम मा० मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी हाथों में पुरानी पेंशन बहाल करो, NPS / UPS खत्म करो, पेंशन हक है लेकर रहेंगे, एक देश एक विधान तो पेंशन क्यों नहीं एक समान, जैसे नारे लिखे हुए तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला संरक्षक शैलेंद्र कुमार यादव व जिला उपाध्यक्ष कप्तान सिंह ने बताया कि OPS में “Defined Benefit” (60% वेतन तक पेंशन) थी, जबकि NPS “Defined Contribution” पर आधारित है।बाजार में गिरावट आने पर पेंशन घट सकती है।पुरानी पेंशन बहाली के लिए उन्होंने आवाहन किया सभी पेंशन विहीन अधिक से अधिक अटेवा से जुड़कर इस मिशन को कामयाब बनाए।
जिला मंत्री एवं अतिरिक्त मीडिया प्रभारी मनीष दयाल व आईटी सेल प्रदेश प्रभारी प्रमोद पटेल ने कहा कि एनपीएस एक छलावा साबित हुआ है हमें OPS बहाल होनी चाहिए अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।कर्मचारियों का आंदोलन अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है और सत्ता को यह स्वीकार करना पड़ेगा कि उसने जो यूपीएस लागू किया है वह देश हित में नहीं है।
मांट ब्लॉक अध्यक्ष सीमा कुमारी तथा सतीश रावत ने कहा कि हम NPS के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे और जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो आगे आने वाले 25 नवंबर को सभी शिक्षक,कर्मचारी,अधिकारी दिल्ली में एक बहुत बड़ा आंदोलन करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में शैलेंद्र कुमार यादव, राजेश कुमार सरोज, मनीष दयाल,कप्तान सिंह,सतीश रावत, करन पाल सिंह,सारिका सिंह, चेतना चौहान,सीमा कुमारी,सुनील श्रीवास्तव माधुरी शर्मा, पायल खत्री, सुरेंद्र उपाध्याय, आनंद राठौर, श्रवण यादव, प्रमोद पटेल, अशोक शर्मा हिरदेश शर्मा, गौरव कुमार, अनिल कुमार सिंह, पवन प्रताप सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, राजपाल सिंह आदि सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए।