*26 जुलाई को भाजपा मनायेगी कारगिल विजय दिवस।*
मथुरा।भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे के नेतृत्व में पुष्पांजलि स्थित जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे की अध्यक्षता में एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमो को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि जिले में चल रहे एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अभियान 5 अगस्त तक चलेगा जिन कार्यकर्ताओं के पेड़ नहीं लग पाए है वह पेड़ सभी बूथ पर अवस्य लगाए, इस अभियान के लिए सुरेश तरकर को प्रभारी बना रखा है।
27 जुलाई को प्रधानमंत्री मन की बात का कार्यक्रम आयोजित है। मन की बात कार्यक्रम में सभी लोग टीवी लगा कर कार्यक्रम सुना जायेगा कोई भी कार्यकर्ता मोबाइल का प्रयोग नहीं करेगा।
26 जुलाई को ही बलदेव विधानसभा में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी कार्यक्रमों में फोटो सरल एप पर अपलोड करना अनिवार्य है।
27 जुलाई को वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम अग्रसेन वाटिका में साय 4 बजे आयोजित है उसमे शीर्ष नेताओं की उपस्तिथि रहेगी। इस कार्यक्रम से पूर्व
भाजपा तीनो विधानसभाओं के प्रत्येक मण्डल में 27 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा इस कार्यक्रम के लिए श्याम चतुर्वेदी, मनीषा पराशर,जयपाल, भानू प्रताप को कार्यक्रम का प्रभारी नियुक्ति किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले की प्रत्येक मंडलों में मिशाल जुलूस निकाला जाए।
जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे ने अभी से जिला पंचायत चुनाव में जुटजाने का आव्हान किया है उन्होंने बताया कि मतदान सूची में नए नाम जोड़ा जाए और फर्जी नाम कटवाने होंगे तभी चुनाव जीता जायेगा।
कार्यशाला में वरिष्ठ नेता मुकेश वाष्णेय ,आरपी सिंह, भगत सिंह भानु प्रताप सिंह ,जिला महामंत्री सतपाल चौधरी अनिल चौधरी आकाश चौधरी अजय परखम, मण्डल अध्यक्ष राजेश चौधरी सहित अन्य मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे।








