भाजपा महानगर अध्यक्ष ने मंडल पदाधिकारियों संग की बैठक, ‘मन की बात’, श्रद्धांजलि व पौधारोपण को लेकर चर्चा
- मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने अपने कैंप कार्यालय में मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 29 जून को आयोजित होने वाले तीन प्रमुख कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर बैठक आयोजित की गई।
महानगर अध्यक्ष ने बताया कि रविवार 29 जून को सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से कार्यकर्ताओं और आम जन के साथ सुना जाएगा। इसके बाद बूथ स्तर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
तीसरे चरण में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 10 पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही इन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी। महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी माँ के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाए।
इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया बैठक का आयोजन महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव द्वारा होलीगेट मंडल स्थित अपने कैंप कार्यालय, अंता पाड़ा पर किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, प्रवास कार्यक्रमों की प्रभावशीलता और आगामी चुनावी तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में प्रमुख रूप से महानगर मंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, अंकुर अग्रवाल,विजय शर्मा ,राम किशन पाठक ,नट्टू, पंडित हरिओम शर्मा, संजय शर्मा, कपिल पटेल, कमला प्रसाद, पवन हिंडोल, पार्षद अंकुर गुर्जर, भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा नितिन चतुर्वेदी,समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









