
– हंसेला गांव में हुए युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को मजबूती देने का आह्वान
आगरा: अछनेरा के गांव हंसेला में हुए युवा रालोद के कार्यकर्ता सम्मेलन में ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष उमेश चौधरी ने कहा कि युवाओं की प्रगति ही रालोद का टारगेट है। युवाओं की राजनीति में उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित करना भी रालोद का लक्ष्य है। युवा सक्रिय राजनीति में जिस दिन उतर आएंगे। उस दिन वह अपनी बात को भी सांसद और विधान सभा में रखकर युवाओं की समस्या का हल भी करा सकेंगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवा रालोद ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष उमेश चौधरी ने कहा कि वर्तमान स्थिति के मद्देनजर वक्त का भी यही तकाजा है कि युवा वर्ग को सक्रिय राजनीति में लाने के लिए रालोद एक बड़ा मंच उपलब्ध करा रहा है। उनको राष्ट्रीय लोकदल के इतिहास से भी अवगत करवाया जा रहा है। आगामी रणनीति भी उनको बताई जा रही है। यही कारण है कि आज युवा वर्ग बड़ी संख्या में रालोद से जुड़ भी रहा है। रालोद मुखिया जयंत चौधरी युवाओं के मान सम्मान और उनकी तरक्की के लिए लगातार संघर्षशील बने हुए हैं। उनकी सोच भी युवाओं के कल्याण वाली है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि आने वाला समय लोकसभा चुनाव का है। कभी आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। इसलिए एक-एक कार्यकर्ता पार्टी मुखिया जयंत चौधरी द्वारा निर्धारित किए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभी से लग जाएं। जो भी पार्टी के निर्देश मिले, उसके अनुसार एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन के लिए कार्य करने में लग जाएं। तभी सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही पार्टी मुखिया आगरा जिले के दौरे आएंगे। चुनाव में भी उनकी सभाएं होंगी। उनमे अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य भी युवाओं के कंधे पर है। जिसकी कसौटी पर सभी को खरा उतरना होगा। इसके लिए कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य करें और साथी युवाओं को भी पार्टी में शामिल कराने का कार्य किया जाए।








