सादाबाद में किया जिले के नेताओ ने स्वागत
मथुरा 25 फरवरी: जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश पाठक पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर व जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में आज जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा के पदाधिकारियों व हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता व वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ सादाबाद स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शिरकत की। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी मात्रा में उत्साह व जोश था मथुरा जिले के कार्यकर्ताओं के द्वारा सादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे , राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम प्रदेश अध्यक्ष, अजय राय पूर्व मंत्री सीएलपी लीडर अनुराधा मिश्रा मोना का स्वागत किया गया । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित महेश पाठक पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर जिला अध्यक्ष कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी नेताओं का दुपट्टा पहन कर वह राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।
इस जोश व उत्साह से लेवरेज हजारों कार्यकर्ताओं को देखकर राहुल गांधी ने कहा कि देश को भाजपा के चंगुल से मुक्त करने के लिए इसी तरीके से जोश में भरे हुए युवाओं की जरूरत है क्योंकि मोदी सरकार अपने गुरूर में अंधी हो चुकी है उसे किसानों युवाओं व्यापारियों श्रमिकों व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की कोई फिक्र नहीं है किसान अपने ही देश में राजधानी नहीं आ सकता है उससे बॉर्डर पर रोक रखा है किसान बॉर्डर पर बैठा है उन पर आंसू गैस के गोले व गोलियां दागी जा रही है जिनके कारण से भारी मात्रा में किसान घायल हुए हैं जिनमें से दो किसानों की मौत भी हो गई है किसान अपने अधिकारों की मांग कर रहा है और मोदी सरकार सिर्फ अपने मित्र उद्योगपतियों के विषय में सोच रही है लाभ पहुंचाने में लगी हुई है उनका किसानों की मांगों से कोई लेना-देना नहीं है और जिस तरह अंग्रेजी हुकूमत देश की आजादी के आंदोलन को दबाने का काम करती थी इस तरह मोदी सरकार किसानों के आंदोलन को निर्दयतापूर्ण तरीके से दबाने का प्रयास किया जा रहा है ।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश पाठक के द्वारा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए उन्हें बताया की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य जो सामाजिक मुद्दे हैं और जिन्हें मोदी सरकार मीडिया के माध्यम से दबाना चाहती है जनता के सामने नहीं आने देना चाहती है उन मुद्दों को जनता के बीच में लेकर जाना भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य तथा साथ ही साथ जिस तरीके का माहौल देश के अंदर मोदी सरकार के द्वारा तैयार किया गया है तथा देश को जातिवाद धर्म के आधार पर बांटने का काम किया है उसके जबाब में देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य जननायक राहुल गांधी के द्वारा किया जा रहा है ।
पूर्व सी एल पी लीडर प्रदीप माथुर के द्वारा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा गया कि यात्रा मणिपुर से सिर्फ इस वजह से प्रारंभ की गई की मणिपुर को खत्म करने का मोदी सरकार के द्वारा पूरा प्रयास किया गया मणिपुर चार माह तक जलता रहा मोदी सरकार व स्वयं मोदी जी इस विषय पर चुप्पी सादे बैठे रहे वहां की जनता में भय व्याप्त था इसी कारण से माननीय राहुल गांधी जी के द्वारा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान लेकर मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ की गई और जिसे भाजपा सरकार के द्वारा कई बार प्रभावित करने का प्रयास किया गया परंतु लोगों के प्यार व विश्वास जो भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिला उससे भारत जोड़ो में यात्रा सफलता पूर्वक अपने मुकाम पर की ओर बढ़ रही है।
इस अवपर यात्रा में सम्मिलित हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के द्वारा कहा गया कि इस समय पर देश के अंदर इंडिया की लहर चल रही है और जिस तरह से मणिपुर से हमारे जननायक माननीय राहुल गांधी जी को जन समर्थन व प्यार मिला है उससे मोदी सरकार भी घबराए हुए हैं और मोदी सरकार इस तरह से घबराई हुई है कि उसके द्वारा अपने तीनों हथियार ईडी सीबीआई और इनकम टैक्स को सक्रिय कर दिया है और विपक्षी नेताओं पर छापेमारी की जा रही है उन्हें झूठे मुकदमों में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है यहां तक की कांग्रेस का खाता बिना किसी सूचना के फ्रीज कर दिया गया और उसके बाद कांग्रेस के खाते में से बिना किसी सूचना के पैसे निकाल दिए गए इससे यह बात स्पष्ट हो जाती है कि मोदी सरकार धनबल का दुरुपयोग करके चुनाव को प्रभावित करना चाहती है कांग्रेसी कार्यकर्ता मैदान में डटे हैं और वह दंगल के आगे नहीं झुकेंगे और धन के अभाव में ही चुनाव को जीत कर दिखाएंगे और 2024 में मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करके ही दम लेंगे भारत जोड़ो नया यात्रा की अभूतपूर्व सफलता यह बताती है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता जाग उठा है और मैदान में आ चुका है अब मोदी सरकार का जाना तय है ।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेने वाले प्रमुख रूप से सर्वश्री बृजेश कुमार शर्मा सिम्मी बेगम ठाकुर नरेश पाल सिंह जैसावत प्रकाश शर्मा संतोष पाठक पार्षद अविद हुसैन बिहारीकांत तिवारी विनेश सेनवाल प्रवीण ठाकुर अखलाक चौधरी ठाकुर साहब सिंह शिवराम सिंह सोलंकी प्रधान सतीश शर्मा लोकेश शर्मा दीपक आर्य ठाकुरदास नरेंद्र शर्मा ठाकुर हेमंत सिंह सुरेश गढी नंदा रामवीर सोलंकी अरुण कुमार शर्मा संजय शर्मा दीपक पाठक मुकेश ठाकुर मीरा देवी गिर्राज सिंह छोकर भगवान देवी विजय सिंह लोधी कलुआ खान तिलक राज शर्मा बंटी सिद्दीकी दीपक शर्मा मोहम्मद यासीन शमीम अब्बासी सलमान मुन्ना कुरैशी फरमान अरमान सलमान युसूफ कुरैशी मनोज गौड विनोद आर्य सचिंद्र प्रताप गौतम रोशन लाल ठाकुर भगवान सिंह लियाकत मलिक इरशाद कुरैशी चांद मोहम्मद रईस अहमद बेबी ठाकुर बेबी ठाकुर फर्जाना बेगम सन्नू बेगम रुखसाना मीणा लोधी गिरजेश माथुर चिरागू संतोष श्रीवास्तव आदि हजारों कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लिया ।








