मथुरा
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर जोरदार हमला किया है। एक्स पर की टिप्पणी में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गारंटियों को लेकर हिसाब मांगा है। कहा है कि प्रधानमंत्री आजकल नई गारंटी दे रहे हैं, उनको पहले पुरानी गारंटियों’ का हिसाब जनता को देना चाहिए। वह झूठ बोल रहे हैं। दो करोड़ लोगों को हर साल रोजगार देने की गारंटी दी गई थी, पर यह गारंटी पूरी नहीं हो सकी। किसानों की आय दो गुनी नहीं हुई। काला धन आज तक वापस नहीं आ सका। महंगाई चरम पर है। इसको भी कम करने की गारंटी दी गई थी। हर खाते में 15 लाख रुपये भेजने की गारंटी क्या हुआ। न महिलाओं की सुरक्षा मजबूत हुई और न उनको सम्मान ही मिला। इन सब गारंटियों का क्या हुआ। ये सवाल भी राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछे है और कहा कि पुरानी गारंटियों का पहले हिसाब दो फिर नई की बात की जाए। उन्होंने कहा कि
देश के सपनों के साथ न्याय कांग्रेस करेगी।








