सरस्वती के प्राकट्य दिवस पर निकली शोभा यात्रा
टाउनशिप। आर.बी.मॉडर्न पब्लिक स्कूल रांची बांगर में बसंत पंचमी पर शोभा यात्रा निकाल कर विद्यार्थियों ने पुलवामा के शहीदों को याद किया। इस अवसर पर मां सरस्वती के स्वरूप और श्री राम दरबार की अनोखी झांकी को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध होकर नतमस्तक हो उठे। शोभायात्रा में पीली पोशाकें धारण कर मातृ शक्ति ने मां सरस्वती का पूजन कर बसंत का स्वागत किया । भारत की महान उपलब्धियों को दर्शाती जी-20 सम्मेलन और चंद्रयान -3 की झांकियां भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।शोभा यात्रा का स्थान-स्थान पर लोगों ने पूजन और स्वागत किया ।









