भाजपा के पास विकास की दृष्टि ही नहीं है: अखिलेश

भाजपा के पास विकास की दृष्टि ही नहीं है: अखिलेश
मनोज चौधरी, मथुरा: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज भाजपा पर जोरदार तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के पास विकास की दृष्टि नहीं है। उन्होंने एक्स पर गोरखपुर और मुरादाबाद की दो तस्वीर भी पोस्ट की है। एक तरफ़ गोरखपुर में फ़्लाइओवर पर लगा जाम है और दूसरी तरफ़ मुरादाबाद में आवारा पशुओं की समस्या सड़कों पर सरेआम है… इनको लेकर अखिलेश यादव ने तस्वीरों को लेकर कहा, ये है भाजपा राज में कछुए की गति से चलते हुए, उप्र के लगभग ठहरे हुए विकास का। यही हालत उप्र के हर शहर की है। उप्र में ट्रैफ़िक की समस्या से निपटने के लिए 1000 करोड़ का जो बजट रखा गया है उसका एक-चौथाई भी अगर ईमानदारी से खर्च किया जाए तो शायद उप्र की तरक़्क़ी कुछ गति पकड़ सके। जनता ट्रैफ़िक में न केवल समय और ईंधन का पैसा गँवाती है बल्कि प्रदूषण में घिरकर स्वास्थ्य की भी कई समस्याएँ लेकर घर आती है। उन्होंने एक्स पर की टिप्पणी की। भाजपा के पास विकास की दृष्टि ही नहीं है।