सीएम योगी बोले, मुगलों से हमारा नहीं है संबन्ध
मथुरा : पुणे के आंणदी के गीता भक्ति महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा संबंधछत्रपति शिवाजी महाराज से है, मुगलों से नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा जब उनको उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का दायित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको दिया तो वह पहली बार आगरा गए। वहां एक मुगल म्यूजियम बनाया जा रहा था, तब हमने कहा कि आज से यह म्यूजियम मुगलों के नाम से नहीं छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जाएगा। आज हम अपनी विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लख़नऊ में सुरक्षा कॉरिडोर बनाया गया तो उसका नाम भी छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा गया। मुख्यमंत्री ने कहा जब भक्ति और शक्ति मिलेंगी तो नए भारत का उदय होगा।








