सीएम ने की समृद्ध उत्तर प्रदेश में योगदान की उम्मीद

मथुरा: विधान मण्डल के बजट सत्र 2024-25 के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूटधाम, कानपुर, वाराणसी, बस्ती, देवीपाटन, लखनऊ, अलीगढ़ और आजमगढ़ मंडलो के विधान सभा सदस्यों एवं विधान परिषद सदस्यों से लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कई
विषयों पर संवाद हुआ। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं को और गति प्रदान करते हुए ‘समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करते रहने की उम्मीद व्यक्त की।