25 जिलेडिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मिली मथुरा समेत 25 जिलों की बड़ी जिम्मेदारी
– डीएम से तीन दिन में मांगा पिछली समीक्षा बैठक के कार्यवृत्त का रिकार्ड
मथुरा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को एक बड़ा दायित्व सौंपा गया है। उनको उत्तर प्रदेश के गौरखपुर, देवीपाटन, आगरा, बस्ती और लखनऊ मंडल में कराए गए विकास कार्यों का क्रॉस भौतिक सत्यपान करना है। इससे पहले उप मुख्यमंत्री डॉ. ब्रजेश पाठक को यह कार्य सौंपा गया। उप मुख्यमंत्री के निजी सचिव प्रवीण कुमार वर्मा ने जानकारी दी। इस संबंध में गौरखपुर, महाराज गंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, सिदार्थ नगर, सन्त कबीर नगर, गोंडा, बलराम पुर, बहराइच, श्रावस्ती, बहराइच, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, बंदायू, शाहजहां पुर, पीलीभीत, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर और खीरी जिले के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। इसके माध्यम से पूर्व में उप मुख्यमंत्री डॉ ब्रजेश पाठक ने जिन-जिन प्रशासनिक अधिकारियों के साथ में बैठक की हैं। उन सभी बैठकों का कार्यवृत्त और प्रदेश में लागू जन कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वित किए जाने का रिकॉर्ड मांगा है।








