संयुक्त किसान मोर्चा ने जिले भर में अलग अलग निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
आक्रोशित किसानों ने किया 9 फरवरी को बलदेब ब्लॉक प्रांगण में किसान महापंचायत एलान
बलदेव-:संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बलदेव ब्लॉक अध्यक्ष नीरेश कोयण की अगुवाई में बलदेव ब्लॉक पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा संपन्न हुई। ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या बल में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ मथुरा जनपद के बलदेव ब्लॉक में पहुंचे । किसानों के ब्लॉक पहुंचने की सूचना पर खंड विकास अधिकारी सहित सभी अन्य पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय के तालाबंदी कर भाग खड़े हुए। इस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। मौके पर थाना अध्यक्ष बलदेव मय पुलिस बल के किसानों के बीच में पहुंचे ।जहां थाना अध्यक्ष बलदेव के काफी समझाने के उपरांत आक्रोशित किसान शांत हुए लेकिन बलदेव ब्लॉक के अधिकारियों की इस तरह की कार्यवाही से क्षुब्ध किसानों ने आगामी 9 फरवरी को एक बहुत बड़ी किसान पंचायत की घोषणा कर दी ।आगामी 9 फरवरी को जनपद मथुरा के बलदेव ब्लॉक के प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन टिकैट एक बृहद स्तर पर किसान पंचायत करेगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी मथुरा शासन प्रशासन की होगी ।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एवं मध्य प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह परिहार ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव, नीरेश कोयण व तहसील अध्यक्ष रामगोपाल तोमर ने संयुक्त रूप से खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों पर बलदेव ब्लॉक में तालाबंदी करने का आरोप लगाते हुए 9 फरवरी को एक बहुत बड़ी किसान पंचायत के आयोजन की घोषणा की।
इस अवसर पर जगदीश परिहार प्रमुख महासचिव आगरा मंडल, गिर्राज परिहार प्रचार मंत्री आगरा मंडल, ललित शर्मा प्रवक्ता आगरा मंडल, रणधीर सिंह जिला उपाध्यक्ष मथुरा,रणछोड़ तहसील प्रचार मंत्री, वेदांत उपाध्याय तहसील प्रवक्तामहावन, सत्यदेव चौधरी तहसील संगठन मंत्री महावन, पिंटू सिंह परिहार ब्लॉक महासचिव बलदेव, लालाराम, कैलाशी, कुल्ला, मक्खन सिंह, राजेश, योगेंद्र डॉक्टर रामवीर सिंह ,इंद्रपाल काका जोगेंद्र सिंह, सत्यवीर, धर्मवीर, गुड्डा पंडित ,गणेश तोमर ,भूरा हवलदार, नगेंद्र परिहार ,भूरा परिहार ,हेमंत परिहार, मानसिंह, हरिओम यादव ,जितेंद्र ,विरो सिंह केलो किरन सिंह, राजू मुखिया ,तेजपाल सिंह, ओमवीर सिंह ,सचिन दीपू ,तोताराम,जुगनी,नग्गा राम,छतर सिंह,योगेंद्र अस्थाना,बंशु अस्थाना,सहित बड़ी संख्या बल के साथ किसान सरदारी अपने ट्रैक्टरों के साथ मौजूद रही।












