- मथुरा ।भारतीय जनता पार्टी पुष्पांजलि स्तिथ जिला कार्यालय पर महानगर पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधियों, अनुसूचित मोर्चा, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत भारत माता,श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक की प्रस्तावना महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी

Bjp कार्यालय पर हुई बैठक
द्वारा रखी गई। उन्होंने कहा कि हमें पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देना होगा। सभी को कल से ही अक्टूबर में होने वाले महिला मोर्चा एवं अनुसूचित मोर्चों सम्मेलन को सफल बनाना होगा। - मुख्य अतिथि मथुरा महानगर प्रभारी अनिल चौधरी ने बताया कि लोकसभा चुनाव परिणाम को हमें अपनी मेहनत से सफलता की ओर ले जाना है। प्रत्येक पदाधिकारी को अपना अपना बूथ मजबूत करना है इसके लिए हमें अभी से जनता के बीच जाकर कार्यक्रम को जन जन पहुँचना है। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति बंधन अधिनियम पारित कर महिलाओं को विशेष सम्मान दिया है। जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने कहा कि पार्टी द्वारा तय किए गए सम्मेलन में हमें मंडल स्तर पर महिला मोर्चे एवं अनूसूचित मोर्चे को साथ लेकर कार्यक्रम की सफलता की ओर जाना है। अनुसूचित मोर्चे का सम्मेलन अक्टूबर माह को होना तय हुआ है। इसके लिए हमारे सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को घर-घर तक जाकर सम्मेलन के विषय में जानकारी देनी है। पूरे ब्रज प्रदेश का क्षेत्रीय अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन जिसमें 65 विधानसभा आती है और प्रत्येक विधानसभा से दो दो हजार आदमी को जुटा कर इस सम्मेलन को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी की महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी तय करने के लिए एक बड़ा कदम है। जिसे जन जन तक कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुंचाना है। सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुनिश्चित की गई है। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अनुसूचित बस्तियों में जाकर सूची बननी है प्रत्येक विधानसभा से 2000 व्यक्ति अनुसूचित सम्मेलन में जाएंगे।बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी एवं संचालन प्रदीप गोस्वामी ने किया। वैठक में मंच पर एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष चौ किशन सिंह, विनोद चौधरी,महामंत्री राजू यादव, सुनील चतुर्वेदी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूजा चौधरी,चन्द्रपाल कुंतल एवं वैठक में जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी,संजय शर्मा,अवधेश उपाध्याय, चिंताहरण चतुर्वेदी, सुरेन्द्र सिंह निषाद, गजेंद्र चौधरी,युवा मोर्चा के अध्यक्ष यगदत्त कौशिक, हेमंत अग्रवाल,विजय शर्मा,नितिन शर्मा, तरुण सैनी,विष्णु सैनी,लोकेश अग्रवाल अमित वर्मा, एवं समस्त मोर्चाओ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।








