मनोज चौधरी
इंडियन ऑयल ऑफिसर्स एसोसिएशन मथुरा रिफाइनरी की जनरल बॉडी मीटिंग दिनांक 29 सितंबर 2023 को शाम 8:00 बजे से रात्रि 1:00 संपन्न हुई। जिसमें सभी अधिकारी वर्ग ने भारी संख्या में बढ़-चढ़कर को भाग लिये और सभी में उत्साह का माहौल था। और ऑफिसर्स क्लब ऑडिटोरियम अधिकारियों से खचाखच भरा हुआ था। सभा की शुरुआत मथुरा रिफाइनरी ऑफिसर्स एसोसिएशन के सचिव श्री रवीन्द्र यादव जी ने किया। और सभा कक्ष में आए सभी रिफाइनरी पाइपलाइन और मार्केटिंग के अधिकारियों का स्वागत किये। इसके साथ ही इंडियन ऑयल ऑफिसर्स एसोसिएशन केंद्रीय नेतृत्व से आए हुए अध्यक्ष श्री संजय सिंह, महामंत्री श्री अनूप सिंह एडिशनल जनरल सेक्रेटरी श्री बालकिशन प्रजापति जॉइंट सेक्रेटरी रिफाइनरी श्री रतना के पुरम, जॉइंट सेक्रेटरी पाइपलाइन श्री अमित कुमार का मथुरा रिफाइनरी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा भव्यता के साथ स्वागत किया गया। इसके उपरांत ऑफिसर्स समुदाय के कल्याणकारी उपलब्धियों और किए गए कार्यों पर श्री रवीन्द्र यादव सेक्रेटरी एवं श्री आशीष दहिया सीईसी मेंबर द्वारा विस्तार से सभा कक्ष में मौजूद ऑफिसर्स समुदाय को बताया गया। जिसको सुनकर सभी लोगों ने कल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा की।
इंडियन ऑयल ऑफिसर्स एसोसिएशन केंद्रीय नेतृत्व से आए श्री संजय सिंह अध्यक्ष, श्री अनूप सिंह जनरल सेक्रेटरी ने कॉरपोरेट लेवल के लंबित पॉलिसीयो के प्रगति पर लोगों लोगों को अवगत किये। और ऑफिसर समुदाय के परेशानियों को गंभीरता पूर्वक सुने और ऑफिसर्स समुदाय के हितों के सुझावों को नोट किये। इसके साथ ही रिफाइनरी लेवल एवं कारपोरेट लेवल के समस्याओं और प्रश्नों का विस्तार पूर्वक सुने और लोगों को जानकारी से अवगत कराया गया। इसके साथ ही केंद्रीय नेतृत्व ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मिशन और भविष्य के योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। एवं लंबित चल रही कल्याणकारी योजनाएं को बोर्ड आफ डायरेक्टर्स से बात करके जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिये।
यह यह जनरल बॉडी मीटिंग एक ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुई।
अंत में इंडियन ऑयल ऑफिसर एसोसिएशन के सचिव श्री रवीन्द्र यादव ने जनरल बॉडी में आए हुए इंडियन ऑयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के सभी केंद्रीय अधिकारियों एवं मथुरा रिफाइनरी, पाइपलाइन प्रभाग, मार्केटिंग प्रभाग के अधिकारी समुदाय का आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हुए। जनरल बॉडी मीटिंग को समाप्त किये।








