– प्रथम दृष्टाया लोको पायलट को घटना का दोषी ठहराते हुए पांच कर्मचारी किए निलंबित
-दिन भर चला क्षतिग्रस्त इंजन को हटाने का कार्य, जांच को चार सदस्यीय हाईपावर कमेटी गठित
मयूर प्रभात, मथुरा:
-दो पर मंगलवार रात इंजन में छेड़छाड़ किए जाने से ट्रेन के चढ़ने की आशंका है। प्रथम दृष्टाया लोको पायलट को घटना के दोषी ठहराते हुए पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। घटना की जांच करने को मंडल रेल प्रबंधक ने चार सदस्यीय हाईपावर कमेटी का गठन किया गया है। बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में सुधार कार्य जारी रहा। इसका प्रभाव रेल संचालन पर भी पड़ा।
दिल्ली के शकूर बस्ती से मथुरा जंक्शन पर आई ईएमयू ट्रेन डेड एंड को तोड़कर मंगलवार रात को प्लेटफार्म संख्या दो के ऊपर चढ़ गई थी। हालांकि, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जिस समय ट्रेन प्लेटफार्म पर चढ़ी उस वक्त ट्रेन पूरी तरंह खाली थी और तकनीकी स्टाफ उसे चेक कर डेड एंड पर खड़ा कर रहा था।घटना से रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। प्लेटफार्म का करीब 30 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद प्लेटफार्म संख्या दो पर ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया गया था। रात को आगरा से दुर्घटना राहत ट्रेन जंक्शन पहुंच आ गई। डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल रात करीब तीन बजे जंक्शन पहुंच गए। प्रथम दृष्टाया यह माना जा रहा है, इंजन में कोई छेड़छाड़ किए जाने यह घटना हुई है, हालांकि रेलवे के अधिकारी जांच पूरी होने के बाद ही घटना वास्तविक कारणों के सामने आने की बात कह रहे है। डीआरएम की मौजूदगी में क्षतिग्रस्त इंजन को ट्रैक से हटाने का काम चलता रहा। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ईएमयू के लोको पायलट समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। चार सदस्यीय हाईपावर कमेटी घटना की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के कारण दक्षिण एक्सप्रेस, दादर, जबलपुर-निजामुद्दीन, जीटी, महाकौशल, इंटरसिटी समेत एक दर्जन ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी से चली।
ये हुए निलंबितः उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशिस्त श्रीवास्तव ने बताया कि ईएमयू हादसे के लिए प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए लोको पायलट गोविंद हरी शर्मा, हैल्पर इलैक्ट्रिक सचिन कुमार, टैक्नीशियन कुलजीत, बृजेश और हरवन कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
—
कमेटी में ये अधिकारी शामिलः सीनियर डीईई ओपी योगेश कुमार, सीनियर डीएसओ रघुनाथ सिंह, सीनियर डीईई विवेक गुप्ता व सीनियर डीईई प्रवीण कुमार को शामिल किया गया है।








