-विश्व पर्यटन दिवस
-संगीत कला से भारत और दक्षिण कोरिया के रिश्तों को मिलेगी मजबूती
संस्कृति विश्वविद्यालय के कैंपस शाम को खुले मैदान में होगा कार्यक्रम
-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी होंगे शामिल
विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) पर के-पॉप बैंड की धुन पर दक्षिण कोरिया के आऊरा और फ्राइडे अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करेंगे। कलाकार कार्यक्रम में हिंदी गानों की प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम संगीत कला के माध्यम से भारत और दक्षिण कोरिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत प्रदान करेगा। कार्यक्रम संस्कृति कालेज के खुले मैदान में शाम छह बजे आरंभ होगा।
पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया, बहुमुखी प्रतिभा के धनी दक्षिण कोरिया के आऊरा और फ्राइडे अपनी कला से भारतीय दर्शको के दिलों को जीता है। इससे न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान हो रहा है, बल्कि विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों में एकता का भाव बढ़ा है। उल्लेखनीय है, भारत और दक्षिण कोरिया के मध्य दो हजार वर्ष से सांस्कृतिक संबंधो की विरासत रही है। आज से लगभग दो हजार वर्ष पूर्व अयोध्या की राजकुमारी सूरीरत्ना जो कि बाद में कोरिया की महारानी बनी और उनका नाम क्वीन हो पड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह होगें।









