वृंदावन में जर्जर मकानों पर चला बुलडोजर

Aaditay mangal news

स्नेह बिहारी जी मंदिर के समीप दीवार गिरने की घटना नगर आयुक्त अनुनय झा ने गंभीरता से लिया।  निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता,  अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता की कार्यशैली को लेकर भी नाराजगी जताई।  वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी जी मंदिर के आसपास गिरासू और क्षतिग्रस्त भवनों का चिन्हांकरण करके उनके मालिकों को नोटिस जारी किए गए। बावजूद उसके भवन स्वामी ने अपने भवन को नहीं गिराया।

जर्जर मकान के गिरने से पिछले दिनों पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई थी। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति के मद्देनजर आज नगर निगम का बुलडोजर गिरासू मकानों के ऊपर चल ही गया। नगर आयुक्त ने कहा कि नोटिस की अवधि समाप्त हो जाने के बाद यदि भवन स्वामी द्वारा उसका अनुपालन नहीं किया जाता है तो नगर निगम अधिनियम में दिए गए प्रावधानों के अंतर्गत भवन स्वामी के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसके अतिरिक्त यदि किसी भवन में किराएदार एवं मकान मालिक के मध्य विवाद के कारण  न्यायालय द्वारा किसी प्रकार का कोई आदेश जारी कर रखा है तो उसकी सूचना जिलाधिकारी  को प्रेषित की जाए।

गिराई गई जर्जर मकान की दीवार

राधावल्लभ मंदिर के समीप जुगल घाट के आसपास दो गिरासू भवनों की दीवारों को नगर निगम द्वारा तुड़वाया गया एवं मोहल्ला जंगल कट्टी की क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत कराई गई।