जान बचाने की कीमत तीन युवकों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी

आदित्य मंगल न्यूज

एक्सप्रेस वे पर सोमवार की सुबह हुई दुर्घटना में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले तीन युवक एक दुर्घटना ग्रस्त कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे थे। तभी पीछे से आई वॉल्वो बस ने टक्कर मार दी।

दुर्घटना ग्रस्त कार

अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव सिमरौठी के निकट यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह करीब 4 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बीच वहां से गुजर रहे मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव अवाखेड़ा निवासी पुष्पेन्द्र चौधरी (27 वर्ष) पुत्र सुग्रीव सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह (28 वर्ष) पुत्र भाव सिंह और बाघई के कटैलिया निवासी प्रवीन उर्फ पवन (26 वर्ष) व धर्मवीर कार में फंसे लोगों की चीख पुकार सुन रुक गए और कार से लोगों को निकालने लगे। धर्मवीर ने कार में फंसी बच्ची को निकाला और रोड किनारे उसे रखने चले गए। इसी बीच आगरा की तरफ से तेज गति में आ रही वोल्वो बस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को टक्कर मार दी।

मौके पर ही पुष्पेन्द्र चौधरी, पुष्पेन्द्र सिंह और भाव सिंह की दर्दनाक मौत हो गई और कार सवार महिला जोगेन्द्री देवी ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची टप्पल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

: हादसे के बीच दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसी बच्ची को बचाने वाले धर्मवीर सिंह का नाम हर किसी की जुबान पर है। धर्मवीर सिंह ने कार से बच्ची को निकाला और उसे सुरक्षित स्थान (फुटपाथ) पर रखने के लिए चले गए। इसी बीच वोल्वो बस ने पीछे से टक्कर मार दी और धर्मवीर सिंह की मौत उनके करीब से होकर गुजर गई और उन्होंने कार में फंसी बच्ची को भी बचा लिया।

सीओ खैर राजीव द्विवेदी ने बताया, यमुना एक्सप्रेस-वे पर टप्पल के पास सुबह एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत काम शुरू किया। इसमें तीन पुरुष व एक महिला की मौत हो गई है। वहीं अन्य घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी