कोरोना की अगली लहर कहीं फिर न रुलाए

 

आदित्य मंगल न्यूज, मथुरा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कोरोना संक्रमित मामलों की ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है। एक ही दिन में चार हजार से अधिक मामले सक्रिय पाए गए हैं। 4,435 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। एक्टिव केस 23 हजार से अधिक से हो गए है। कोरोना संक्रमितों के बढ़ते ग्राफ को लेकर चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। अगर कोरोना के वायरस को लेकर कहीं कोई लापरवाही की गई तो इसकी चेन को तोड़ना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए अभी से मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग किया जाए।