टूंडला में कमांडो ने फाड़ी रेलवे सुरक्षा बल के जवान की वर्दी

केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के कमांडो और रेलवे सुरक्षा बल के जवान मध्य शुक्रवार को टूंडला रेलवे स्टेशन परिसर में विवाद हो गया। विवाद का कारण नो पार्किंग जोन में मोटरसाइकिल को  खड़ी करने रहा। कमांडो नो पार्किंग जोन में अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी करना चाहता था, इसका विरोध आरपीएफ जवान ने किया। इसी पर दोनों के  बीच में  कजमकर तकरार हुई।  आरोप है कि कमांडो और उनके  भाई के साथ मिलकर आरपीएफ के जवान के साथ अभद्रता कर दी  वर्दी फाड़ दी। सूचना पर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया।  कमांडो और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। आरपीएफ ने सरकारी कार्य में बाधा  डालने और रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट  दर्ज की है।