Uncategorized पुलिस ने पहले युवक को पीटा फिर छीनी नकदी और कर दिया चालान Written by Manoj chaudhary Daink jagran ex on February 20, 2023 More in Uncategorized: नवंबर में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को लेकर बड़ा आंदोलन, मथुरा में जुटेंगे हजारों कोल-भील September 22, 2026 1051 करोड़ के विकास के बीच बंद स्कूलों का मुद्दा September 5, 2026 सिर्फ सड़क ही नहीं, न्याय भी साफ कीजिए साहब! October 4, 2025 एटा सांसद के निजी सचिव के भाई से अभद्रता, चौकी प्रभारी समेत तीन निलंबित aadidtymangal news एटा के सांसद राजवीर सिंह के निजी सचिव के बड़े भाई के साथ मांट टोल प्लाजा पुलिस चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों ने मारपीट कर नकदी छीन ली। यही नहीं उसके बाद उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। सांसद की शिकायत पर एसएसपी ने सोमवार को तीनों को निलंबित कर दिया है। पीड़ित ने चार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध थाना मांट में प्रार्थना पत्र दिया है।थाना नौहझील क्षेत्र के गांव आंधरे की गढ़ी निवासी वीर बहादुर सिंह 17 फरवरी की शाम को कैंटर में बैठकर मथुरा के लिए आ रहे थे। मांट टोल प्लाजा पुलिस चौकी प्रभारी रजत दुबे ने कैंटर को रोक लिया। वीर बहादुर सिंह का आरोप है, चौकी प्रभारी, सिपाही कुलदीप व शुभम और एक अन्य उन्हें पकड़ कर पुलिस चौकी ले गए। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ने चालक और अन्य सवारियों को पैसे लेकर छोड़ दिया, जबकि उनकी मारपीट कर 1200 से अधिक रुपये छीन लिए। इसके बाद उनका शांति भंग में चालान कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत अपने छोटे भाई मान सिंह फौजदार से की। मानसिंह वह एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के निजी सचिव हैं। निजी सचिव ने अपने भाई के साथ हुई घटना की जानकारी सांसद को दी। सांसद ने इस मामले की शिकायत एसएसपी शैलेश पांडेय से की। एसएसपी ने बताया, चौकी प्रभारी एवं दो सिपाही को निलंबित किया गया है। वहीं दूसरी ओर थाना मांट प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया, पीड़ित ने जो प्रार्थना पत्र दिया है, उसकी जांच की जा रही है। -ये था मामला:यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल पर पुलिस ने कैंटर को रुकने का इशारा किया था। चालक ने उसे नहीं रोका। उसका पीछा कर पुलिस ने कैंटर को पकड़ लिया। इस पर चालक की पिटाई की गई थी। वीर बहादुर सिंह ने इसका विरोध किया था। Share on: WhatsApp Share 0 Tweet 0 Messenger Print Email Whatsapp