
Aditya Mangal News : राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रविवार को अग्निवीर की भर्ती को लेकर केंद्र सरकार के ऊपर सीधा निशाना साधा और कहा कि सरकार सेना के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसके बाद खुद को राष्ट्रवादी बता रहे है। ऐसे राष्ट्रवादी कहीं नहीं देखे।
विकास खंड राया क्षेत्र के गांव फजीहत की नगरिया में एक सभा को संबोधित करते हुए रालोद ने कहा कि [ राष्ट्रीय लोकदल के सभी विधायक अनुसूचित जाति के विकास के लिए पूरे प्रदेश में 30 प्रतिशत अपनी निधि से उनके विकास के लिए खर्च करेंगे। उत्तर प्रदेश लखनऊ के समिट को लेकर उनका कहना था कि समिट में जो पहले घोषणा हुई, उसका कोई साथ देने को तैयार नहीं है । उस 32 लाख करोड़ में 10 पैसे का फायदा लोगों को नहीं मिल पाया। देश में 10 लाख से ज्यादा मुकदमा लंबित है। उनका फैसला कब आएगा। ये किसी को नहीं पता। किसानों के मुद्दे की भी उठाया और कहा आज तक उनकी आय दोगुनी नहीं हो सकी। आज आलू किसान घाटे में है। यहां लोग धर्म की बात करते हैं। और ब्रज क्षेत्र में पुरानी परंपराओं को ही साथ छेड़छाड़ कर रहे है। हम और क्षेत्र की जनता ऐसा नहीं होने देगी।








