प्राची बंसल
अग्रसेन मानव सेवा मंडल ने धूमधाम से मनाया 39वाँ महिला सम्मेलन
विभिन्न प्रतियोगिताओं में 125 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर
नाट्य प्रस्तुति से दिया ‘अन्न बर्बादी रोकने’ का सामाजिक संदेश
75 वर्ष से अधिक आयु की 5 वरिष्ठ माताओं का हुआ सम्मान
मथुरा।
श्री अग्रसेन मानव सेवा मंडल (रजि.) महिला प्रकोष्ठ, मथुरा के तत्वावधान में सरस्वती कुंड रोड स्थित अग्र-वाटिका में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को प्रतियोगिताओं और 39वें महिला सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 12:30 बजे बच्चों और महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं से हुई। इसमें 125 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। 6 से 8 वर्ष के बच्चों के लिए ‘रंग भरो’, 9 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए ‘बिना आग के व्यंजन बनाओ’ (फायरलेस कुकिंग), 14 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं के लिए ‘नेल आर्ट’ तथा महिलाओं के लिए ‘कड़े सजाओ’ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
श्री कृष्ण जन्मभूमि के कब्जा मुक्त होने के बाद ही दर्शन करने का संकल्प
संध्या 6:30 बजे मुख्य अतिथि अनिल अग्रवाल (नौहझील वाले) एवं जयंती प्रसाद अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर महिला सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व नाटक रहा आकर्षण का केंद्र:
मंडल के प्रशिक्षित बच्चों ने महाराजा अग्रसेन की आरती प्रस्तुत की। इसके उपरांत श्रीकृष्ण की ‘चीर हरण’ लीला का सजीव मंचन किया गया। कार्यक्रम में भोजन की बर्बादी रोकने तथा बचा हुआ भोजन जरूरतमंदों तक पहुँचाने का संदेश देता एक संवेदनशील नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
वरिष्ठ माताओं का सम्मान:
समारोह के दौरान 75 वर्ष से अधिक आयु की अग्र समाज की 5 वरिष्ठ माताओं को ‘वरिष्ठ माता सम्मान’ से नवाजा गया। साथ ही आए हुए अतिथियों व मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन ‘आदित्य भोज’ के साथ हुआ।
श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति को लेकर क्या बोले हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट एवं संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर जी महाराज।
ये रहे उपस्थित:
कार्यक्रम में मुख्य संयोजिका मोनिका अग्रवाल, अध्यक्ष सी.ए. मोहिनी अग्रवाल, स्वागत अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, सांस्कृतिक संयोजिका मिनी बिंदल, वरिष्ठ माता सम्मान संयोजिका नीलम अग्रवाल, मीता अग्रवाल, जैस्मिन अग्रवाल, किशोरी अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अध्यक्ष सरिता महालक्ष्मी, मंत्री प्राची बंसल (बगिया वाले), निर्देशिका ममता बिंदल, संरक्षिका रजनी बंसल, लक्ष्मी गुप्ता, पुष्पा अग्रवाल, नरोत्तम दास भरतिया, गगन बंसल व महेश चंद गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








