श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में अब 13 अक्टूबर को होगी हाईकोर्ट में सुनवाई 

 

 

हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट
हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में शुक्रवार को प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकल पीठ के समक्ष सुनवाई हुई। हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि इस मामले से जुड़े विभिन्न वादों में दोनों पक्षों की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले आवेदनों पर सुनवाई की गई।

हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि कुछ मामलों में प्रस्तुत आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि कुछ आवेदनों पर आगे सुनवाई होगी। प्रकरण से जुड़े अन्य आवेदन पर भी आगामी सुनवाई में विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें _

श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद: साधु संत निकलेंगे मठों से, जेन जी का करेंगे मार्गदर्शन

उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण में अगली सुनवाई के लिए 13 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई है।