प्राची बंसल (बगिया वाले), महामंत्री
मथुरा। श्री अग्रसेन मानव सेवा मंडल महिला प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को श्रीजी बाबा आश्रम में नंदोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुरजी की छवि के समक्ष वंदना के साथ हुआ। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन किया गया।

महिलाओं ने भजनों पर नृत्य कर श्रीकृष्ण जन्म की बधाइयां गाईं। कार्यक्रम में नंद बाबा के स्वरूप में नेहा अग्रवाल, यशोदा के स्वरूप में राधिका व शिवानी, कृष्ण के स्वरूप में आर्शिव और बलराम के स्वरूप में अंश ने भाग लिया। कृष्ण-बलराम के बाल स्वरूप ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने बधाई गीतों के साथ उत्सव का आनंद लिया।
श्री कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने को लेकर हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने वारिज पठान को सुनाई खरी खरी।
कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल की निर्देशिका ममता बिंदल, संरक्षिका लक्ष्मी गुप्ता, पुष्पा अग्रवाल, अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मंत्री प्राची बंसल, अर्ध संयोजिका सुनीता चौकसी, सहसंयोजिका मीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनीता मित्तल, तृप्ति अग्रवाल, नीता गर्ग, ज्योति चौधरी, सहमंत्री अंशुल अग्रवाल, योगिता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य मौजूद रहीं।






