मथुरा 07 सितम्बर 2026 : तहसील सदर मथुरा में करोड़ों रुपये की 15.62 हेक्टेयर सरकारी भूमि का फर्जी ढंग से एग्रीमेंट कर विक्रय करने के प्रयास में तहसीलदार सदर की तहरीर पर थाना सदर कोतवाली में 16 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
ग्राम आड़ूकी, भुडरुसू, तारसी और बाद में करोड़ों रुपए की कीमत की 15 हेक्टेयर से अधिक भूमि का नेम सिंह पुत्र लाल निवासी समसपुर मथुरा,
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति को लेकर आज तक के दंगल में हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट शुरू कर एक नई चर्चा।
योगेंद्र पुत्र रघुनाथ निवासी आजमपुर मथुरा, नारायण सिंह पुत्र ज्ञानी निवासी भैसा, राजू पुत्र रतिराम निवासी रासपुर, डोरीलाल पुत्र गोपी निवासी नगला मोहर, राल व अन्य द्वारा कई लोगों को विक्रय हेतु एग्रीमेंट कर दिया गया।
शिकायत प्राप्त होने पर तहसील से जांच की गई, जिसमें यह पाया गया कि करोड़ों रुपए की सरकारी भूमि का गलत तरीके से निजी व्यक्तियों को विक्रय किए जाने हेतु एग्रीमेंट किए गए हैं। इस पर जिलाधिकारी मथुरा के निर्देश पर तहसीलदार सदर द्वारा थाना सदर कोतवाली में तहरीर देकर 16 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।






